कथालेख/ अंक – 01/ जनवरी, 2023

जाते हुए बरस से

बातें,,जो कभी कही नहीं गईं
सुअवसर के इंतज़ार में / ठिठकी रहीं /
कहने, और न‌ कहने के ठीक बीच के अंतराल पर ,
अंततः यह गईं अनकही सी !!

कविताएं,,जो अधूरी रहीं / लेती रहीं उबासियां
रफ ड्राफ्ट में पड़े पड़े !!

किस्से,,जो गढ़े नहीं जा सके / अस्वीकृत ही रहे
कभी सत्यता की कसौटी पर
तो कभी भावनाओं की तर्ज़ पर !!

होनी,,जो होती रही / अपने पूरे अनहोनेपन के साथ
और,,उस ‘होने’ को
झुठलाते फिरते रहे हम,, अपनी तमाम उम्र !!

प्रेम,,जिसे सबसे ज्यादा तलाशा गया/ नहीं मिला
जब भी मिला / वक्त के बाद मिला,
हार गया इस बरस भी !!

रिक्तियों को भर देता है / और अधिक खालीपन से
ये बरस भी / जाते-जाते ,
जाते-जाते छूट रहे हैं, हम भी
और अधिक,,इस जाते हुए बरस से !!

नमिता गुप्ता “मनसी”
मेरठ , उत्तर प्रदेश

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free