कथालेख/ अंक – 01/ जनवरी, 2023

ये रिश्ते

सारे ये रिश्ते आज बहुत ही परेशान करते हैं ।
परंतु रात दिन हम उनके लिए ही तो लड़ते हैं ।

काश, इन रिश्तों की अहमियत हम जान पाते !
इन रिश्तों की डोर से ही घर-परिवार सजते हैं ।

रिश्ते की बुनियाद इतनी ढीली क्यों पड़ गई ?
क्यों नहीं इन रिश्तों के मर्म हम सब समझते हैं।

एक समय था रिश्तों में बहुत ही अपनापन था।
आज सारे ये रिश्ते हर पल ही क्यों बिखरते हैं ?

माना कि वो शिक्षा पद्धति आज बदल चुकी है ।
फिर भी हम अपने संस्कार सतत क्यों तजते हैं ?

चाहे इन रिश्तेदारों को हम लाख दरकिनार कर लें।
क्या हम बगैर इनके एक कदम भी चल सकते हैं ?

गर खुद के तौर तरीकों में हम थोड़ा बदलाव करें ।
तो शायद इन रिश्तों की कड़वाहट दूर कर सकते हैं।

वैसे इन रिश्तों से ज़्यादा उम्मीद मत पाल ‘अजित’।
तू सुधर जाएगा पर ये रिश्ते न कभी सुधर सकते हैं।

लगता है ये रिश्ते, नाते, दुनियादारी सब छलावा है।
मोह माया छोड़कर हम जगत कल्याण कर सकते हैं।

© अजित कुमार “कर्ण” ✍️
~ किशनगंज ( बिहार )

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free