मत बांटो इंसान को
उलझाओ न आपस में,अब गीता औऱ पाक कुरान को । समझो ह्र्दयतल से कुछ तो,अल्लाह औऱ भगवान को।।
एक जमी है,एक गगन है,
एक हैं सूरज-चाँद-सितारे ।
नही द्वेष रखते आपस में,
हिलमिल रहते प्यारे-प्यारे ।
समेटे हुए है सबको देखो, शत-शत नमन आसमान को ।
समझो ह्र्दयतल से कुछ तो, अल्लाह औऱ भगवान को ।।
सब धर्मों की सीख प्रेम है,
फिर क्यों फैलाते नफरत ।
डरा-डरा हर मनुज यहां है
फ़ैली हुई हर पथ दहशत ।
तोड़ सभी बंदिशें कुटिल ,स्वर्ग बनाएं भारत महान को ।
समझो ह्र्दयतल से कुछ तो,अल्लाह औऱ भगवान को ।।
राम कहो, या रहमान कहो ,
मतलब तो सबका एक है ।
मंदिर-मस्जिद चर्च-गुरुद्वारे
सारे सर्वोत्तम औऱ नेक है ।
बजने दो झालर-शंख मधुर, गूंजने दो ख़ूब अजान को ।
समझो ह्र्दयतल से कुछ तो, अल्लाह औऱ भगवान को।।
हो उद्देश्य हमारा हरदम ,
नरता के नव निर्माण का ।
भुलाक़े सारे शिक़वे-गिले ,
मिटाएं तिमिर अज्ञान का ।
निज स्वार्थ में सिमट “गोविमी”#मतबांटोंइंसान_को
समझो ह्र्दयतल से कुछ तो,अल्लाह औऱ भगवान को।।
गोविन्द सरावत मीना”गोविमी”
बमोरी, जिला-गुना(मध्यप्रदेश)