कथालेख/ अंक – 01/ जनवरी, 2023

कृष्णा – अर्जुन

कृष्ण कहते हैं अर्जुन से तू सिर्फ काम कर ।
फल की चिंता छोड़कर जा तू आगे बढ़।।
काम ही जीवन है वही जीवन का आधार।
काम ही पूजा होता यह तो ईश्वर का आधार।।

आत्मा होती वही है वह सिर्फ कपड़े बदलती ।
आत्मा अजर अमर होती है जिन्दगी बदलती।।
जन्म बदलता तन बदलता आत्मा उसे अपना लेती।
आत्मा वही होता पर उसकी तकदीर बदल जाती।।

दुविधा में अर्जुन था परिवार के लिए परेशान हुआ।
आंखों से उसके अपनों के लिए आज अश्रु धार था।।
गीता का उपदेश समझ ,वो अपने आप को कर्म के लिए तैयार हुआ।
कृष्ण के उपदेशों से सभी कुछ अच्छा हुआ।

अस्त्र शस्त्र से सज्जित अर्जुन आज रथ में सवार हुआ।
आत्मविश्वास के साथ मस्तक ऊंचा और सीना भी तना हुआ।।
अपनों के लिए ही अपनों पर वह बाणों को बरसाने आगे आया।
जन्म- मरण से अलग आज वह अपने कर्मों के महत्व को समझ पाया।।

अनामिका संजय अग्रवाल
मुस्कान खरसिया छत्तीसगढ़

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free