पूर्णिका
सुपथ चल रे राही जहां
मिलेंगे प्यारे-प्यारे लोग,
हंसते-गाते समय गुजरे
हर्षमय रहते प्यारे लोग।
उन्मुक्त गगन के उड़ते
परिंदे संग पंख फैलाये,
मंत्रमुग्ध हो जाते सचके
सब सपने अपने लोग।
यहां ना हो छल-प्रपंच
गायें गीत मल्हार दिल,
खोल राही मनवा खूब
मचले भूलके बुरे लोग।
जीना ही जिंदगी है तो
क्यूं जीयूं खुशियां मड़ोड़,
सबका सुनूं करूं अपनी
बातें संग ये प्यारे लोग।
लोभ मोह क्रोध की है
नहीं बास मेरे में किरण,
चिंता चिता की कोई भय
नहीं जब संग प्यारे लोग।
सच्चिदानंद किरण भागलपुर बिहार।