जिस नगरी की गलियों में
जिस नगरी की गलियों में प्रेम का सागर बहता है
मैं कुटिया वहीं बनाऊँगी जहाँ बंसी वाला रहता है
नित सवेरे जमुना तट पर गागर ले कर जाऊँगी
हरी चरण धोने के लिए नीर भर कर लाऊँगी
कभी तो मेरे घर भी नटवर माखन खाने आएगा
तोड़ के छींका आँगन में दूध दही बिखराएगा
वंशीवट पे वट वृक्ष के निचे वो आ कर रास रचाएगा
मैं सुध-बुध खो कर नाचूँगी जब मोहन मुरली बजाएगा
साल के तीन सौ पैंसठ दिन विरहा की पीर रुलाती है
मुझे बुला ले वृन्दावन कान्हा तेरी याद बहुत सताती है
त्रिशिका श्रीवास्तव ‘धरा’
शहर का नाम – कानपुर, उत्तर प्रदेश