स्मॄति मेरे गाँव की
कहीं बोल रहा था
कौवा
न जाने कहा बैठकर ?
किस पेड़ की डाल से
या बैठा
जमीन पर रहा होगा
या घर की दीवार से
हाँ ! कहीं दूर नहीँ था
वो पास था माँ के
स्पष्ट जिसका काँव -काँव
सुन रहा था ध्यान से
हाँ ! सहस्रो स्मृतियाँ
जाग उठी
मन पर मेरे गाँव से
बतला रहा था
बात कोई
फोन पर जब
माँ से ॥
सुभाष “धूलमाटी “
नोयडा गौतम बुद्ध नगर