कथालेख/ अंक – 01/ जनवरी, 2023

मोबाइल और बच्चे

मोबाइल आ गया है।
बचपन छीनता जा रहा है।।

परिवार में संवेदनाओ से।
नाता दूर हो गया है।।

रिश्तो की समझदारी ।
कुछ न कुछ कम हो गई है।।

मानसिक और शारीरिक हीनता।
दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।।

सजीव से बात ना करके।
निर्जीव से बात करने की चलन बढ़ गई है।।

आंखों की रोशनी बचपन।
में कम हो रही है।।

जो वृद्धावस्था के रोग थे।
वह बचपन में लग रहे हैं।।

बात-बात पर चिढ़ना और गुस्साना।
यह लगातार बढ़ता जा रहा है।।

क्योंकि दोनों के बीच में।
कहीं न कहीं मोबाइल आ गया है।।

यह दोनों कहीं न कहीं।
एक दूसरे को प्रभावित कर रहे हैं।।

जिसकी शुरुआत बचपन ।
में ही हो गई है।।

हम सभी को संभालना होगा।
और बच्चो को समझाना होगा।।

मोबाइल और बच्चों के संबंध में।
सामंजस्य सरल तरीके से बनाना होगा।।

डॉ राम शरण सेठ
छटहाॅं मिर्जापुर उत्तर प्रदेश

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free