गुरु क्या होते हैं
गुरु क्या होते हैं सबको आज बताने आया हूं,
मैं सभी गुरुओं का आभार जताने आया हूं।
अगर गुरु वशिष्ठ ना होते तो शायद राम श्री राम ना होते,
अगर गुरु सन्दीपन ना होते तो शायद कृष्ण घनश्याम ना होते।
गुरु द्रोणाचार्य बिन कोई कैसे अर्जुन बन सकता है,
गुरु रमाकांत आचरेकर बिन कोई कैसे सचीन बन सकता है।
गुरु क्या होते हैं सबको आज बताने आया हूं,
मैं सभी गुरुओं का आभार जताने आया हूं।
गुरु नरहरिदास बिन कोई कैसे सगुण का पाठ पढ़ा सकता,
गुरु रामानन्द बिन कोई कैसे निर्गुण का पाठ पढ़ा सकता है।
गुरु रामकृष्ण परमहंस ने विवेकानंद जैसा परम ज्ञानी दिया,
गुरु चितरंजन दास ने सुभाष चन्द्र बोस जैसा स्वतंत्रता सेनानी दिया।
गुरु क्या होते हैं सबको आज बताने आया हूं,
मैं सभी गुरुओं का आभार जताने आया हूं।
गुरु करतार सिंह ने भगतसिंह जैसा असली सरदार दिया,
गुरु मदन पाण्डेय ने अटल जैसा दूसरा पटेल सरदार दिया।
गुरु गोखले ने गांधी जैसा उज्ज्वल भविष्य दिया ,
गुरु रामबल ने आपको इंद्रजीत जैसा नादान बालक दिया।।
गुरु क्या होते हैं सबको आज बताने आया हूं।
मैं सभी गुरुओं का आभार जताने आया हूं।।
गुरु क्या होते हैं सबको………….
मैं सारे गुरुओं का आभार……….इन्द्र जीत सिहाग
हनुमानगढ़ राजस्थान
©इन्द्र जीत सिहाग
हनुमानगढ़ राजस्थान