सम्पादकीय
नया साल हमारे जीवन में एक नई शुरुआत होता है, इसलिए हम सभी नए संकल्पों को अपनाने और अपने जीवन में बदलाव लाने की कोशिश करते हैं। हम अपनी आदतों, रोजगार और स्वास्थ्य से जुड़ी चीजों में बदलाव लाने की प्रयास करते हैं ताकि हमारा जीवन सुखद हो सके।
लेकिन कई बार, हम अपने नए संकल्पों को अंत तक फोलो नहीं कर पाते। इसका कारण हमारे स्वभाव में अनुशासन की कमी होना भी हो सकता है, जैसे कि हम अपने संकल्पों पर ध्यान नहीं दे पाते या फिर हमारी संभावनाओं में हमें परेशानी होने वाली चीजों से डर लग जाता है
इसलिए, हमें अपने संकल्पों का अधूरे ही छोड़ देते हैं। आप एक बार विचार करके देखिए क्या 31दिसम्बर की रात को लिए जाने वाले सारे संकल्प आने वाले दिसम्बर तक चलते हैं ? इसके बारे में आपकी क्या राय है जरूर बताये और अपने मन को यह बताने का प्रयास करें और थोड़ा शर्मिंदा भी महसूस करे कि उस रात को लिए जाने वाले संकल्प सिर्फ डायरी के पहले पन्ने पर लिखे जाते हैं जो अंत तक आते कही गुम हो जाते हैं इसका मतलब यह है कि हम दृढ़ संकल्पित नही है खैर छोड़िये आपको पता ही है यह हमारी पत्रिका का पहला अंक है जो हम हिन्दी साहित्य को समर्पित कर रहे हैं
पुराने समय में मोबाइल/ लैपटॉप नहीं थे लेकिन काव्य की स्थिति पत्र पत्रिकाओं एवं प्रकाशित किताबों के माध्यम से चरम सीमा पर थी
आधुनिक समय में सुविधा के बावजूद भी कुछ नवोदित कवि अपने घर के गमले के पौधे बन कर रह जाते हैं कथालेख उन सभी कवियों / लेखकों को स्थान देकर गमले से एक बड़ा वृक्ष बनाने का प्रयास करेगा।
वैसे देखे तो आज के समय में साहित्य से संबंधित बहुत से वेबजाल बहुत अच्छा प्रयास कर रहे हैं तो उसी तरह कथालेख भी अब अपनी काव्य यात्रा अथवा इतिहास भव्य पन्नो पर उखेरना चाहेगा तो आइये मिलकर इसको आगे बढ़ाते हैं।
साहित्य में हमारा भी जो थोड़ा बहुत अनुभव है उसके अनुसार नवोदित रचनाकार पढ़ना कोई नहीं चाहता किन्तु अपनी रचना पढ़ाना सब चाहते हैं ऐसे परिवेश में साहित्य का फलना फूलना संभव नहीं इसलिए आप सभी से निवेदन है सभी रचनाओं व् नियमों को पढ़ने की आदत डालें क्यूंकि जब आप किसी को नहीं पढ़ना चाहेंगे आपको कौन पढ़ेगा?? और क्यों पढ़ेगा??
इसलिए आप सभी से निवेदन है सभी रचनाकारों की रचनाएं पढ़ें और उनका उत्साहवर्धन भी करें।