वनप्रिया ने गाया गाना
पूरब की उदीप्त मयूख,
लाली पहन सिंदूरी बाना ,
नभ से उत्तर धरा पर,
बिखरी किरणे चमकीली।
रश्मि-किरणों पर सवार,
अंशुमान का आना।
गहन कालिमा दूर भगाने,
आई रश्मि अकेली।
गहन-तिमिर का अब,
अवनि से होगा जाना,।
देख नवप्रभात सिंदूरी,
विहंगिनी ने आँखे खोली
हर्षित कुहूकिनी गाती,
भोर में कलध्वनी में गाना।
देख प्रभात-किरणे,
खग-विहग की गूँजती बोली।
अंतर्मन झूम उठे गाएं,
कोकिला नवविहान-तराना,
खिले पुष्प जब रंग-बिरंगे,
झूमे हर डाली-डाली।
पुलकित गाती डाल-डाल,
वनप्रिया रसीला गाना।
अंशु-प्रभा के संग-संग,
सुमन-मुकुल ने चक्षु खोली।
शशिलता पाण्डेय
बलिया (उत्तर प्रदेश)