कथालेख/ अंक – 01/ जनवरी, 2023

आना तुम बनके बहार

नव वर्ष नया उल्लास इसबार
लेकर है,आया।
जीवन में मेरे खुशियाँ बेशुमार
लेकर है,आया।

एक नयी उमंग,
नया प्रयास,
नया ओज,
नया उत्साह।
तुम और मैं अब होंगे एक।
नये सपने होंगे अनेक ।
फ़िजाओं मे किसी ने
प्यार है,फैलाया ।
नव वर्ष नया उल्लास इसबार
लेकर है,आया।

घण्टों हमने की हैं,बातें।
अकेले देखीं हैं,चान्दनी रातें।
अब आना तुम बनके बहार ।
करना बस प्रेम की बौछार ।
मुझ पर तो तुम्हारा जादू है छाया।
नव वर्ष नया उल्लास इसबार
लेकर है,आया।


अपराजिता रंजना
पटना,बिहार।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free