तुम और मै संग-संग
नव वर्ष, नव उमंग, नव तरंग,
नव लय, नव ताल, नव छंद
नव स्वप्न, नव संकल्प,
नव अहसास, नव रंग
चल पड़े नव पथ
तुम और मै संग-संग।
पूस की रात सर्वत्र हिमपात
पर्वत ओढ़े चादर धवल
जब पड़े नव सूर्य किरण
पसरा चहुँओर चादर स्वर्ण।
ठिठुर रहे सभी नर – नारी,
पशु- पक्षी भी जाय अकड़,
नवोढ़ा को तो फर्क नहीं
मजबूत हो जाय और पकड़।
रंगीन समय हो या बेरंग,
दुनिया दिखाए अपना ढंग ,
साथ रहेंगे, साथ चलेंगे,
जीवन पथ संग-संग।
आँधी आए, तूफान आए,
विचलित नहीं होगा पथ,
हाथ ना छूटे, साथ ना टूटे
प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
पटना, बिहार।