कथालेख/ अंक – 01/ जनवरी, 2023

शीत ऋतु

सर सर पछुआ चल रही , रूप रखी विकराल ।
सूर्य संग है मित्रता , रातों संग मलाल ।।

कम्बल से संबल मिला , राहत देती आग ।
चाहत बढ़ती चाय से , ठंड गई फिर भाग ।।

बिगड़े और बिगाड़ती , जीवन के सुरताल ।
इतनी भीषण ठंड में , क्वारे करें मलाल ।।

पानी से परहेज़ हो , पत्नी से प्यार
लगे रजाई प्रेमिका , पलंग लगे संसार ।।

तन मन में उमंग भरे , शीतल मन्द समीर ।
शीत काल में ही प्रिए , बलिष्ठ बने शरीर ।।

देवेन्द्र देशज
पिपरिया कला
खैरा पलारी

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free