कथालेख/ अंक – 01/ जनवरी, 2023

तुम और मैं

उम्र बहुत बाकी है अभी हादसे तमाम होंगे,
ज़िंदगानी किसकी हैं हम किसके नाम होंगे,

इंतज़ार मुझे जब अख़बार में पोस्टमार्टम होगा,
तेरे इश्क़ के सारे किस्से ज़माने में सरेआम होंगे।

ख़बरे बहुत आईं मेरे दिल तक तेरी वफ़ाओं की,
ख़ता इश्क़ की हमसे हुई तो हम ही बदनाम होंगे।

आज सब कुछ बिकता मोहब्ब़त के बजार में,
सोचा था कभी मैंने एक हम ही तेरे दाम होंगे।

ये कैसी हवा चली यहाँ लोगों में बेवफ़ाई की,
ख़ास कोई न रहा सारे के सारे अब आम होंगे।

नये साल में तुम और मैं ख़िलायेंगे कुछ नये गुल,
अब मयखाने को छोड़ घर पर ज़ाम पे ज़ाम होंगे।

पैमाने को देखकर डूब न जाना कभी इसमें पर,
दिवाकर कहता सुबह तू मेरी हम तेरे शाम होंगे।अनमोल दिवाकर
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free