कथालेख/ अंक – 01/ जनवरी, 2023

दीवाना

मेरे सामने बैठकर बिलख-बिलखकर रोए रोहन के बारे में लिखे बिना मैं कैसे रह पाती? यदि न लिखूं तो कैसे मुझे चैन मिलेगा?
क्या था रोहन में? दीवाना ऐसा भी! बिल्कुल सोच नहीं सकता। रोहन के कहनानुसार मैं अस्पताल गयी। बेचारी ने क्या कसूर किया उससे? आज की हालत देख नहीं सकती।
हृदय को कचोटनेवाला दृश्य। नीलिमा के गले से निचला भाग सुन्न पडा है । आंखों से पानी की बूँदें लगातार बहती हैं। फिर भी देखते ही हँसने की चेष्टा कर रही है। प्रेम के नाम पर क्या-क्या यातनाएँ इस बेचारी ने भोगी हैं! …….
मैं रोहन के पास आई। वह बेचैन था… .तो मैंने पूछा क्या हुआ बता दो ………जो भी हो मन से बहाने दो ……तभी आप चैन महसूस कर लेते |
अल्पक्षण के बाद वह कहने लगा-
हां, मेरे लिए नीलिमा सर्वस्व है। जान से भी अधिक प्यारीI वह भी ऐसी है। मैं जानता हूं … डॉक्टर, मैं साफ बताता हूँ कि मैं एक द्विमुखी व्यक्तित्ववाला हूँ। पहले मुझे यह पता नहीं था। मेरे व्यवहार में आनेवाले बदलाव को मैं रोक नहीं सकता ।सब कुछ क्षण में होता है। मैं सदा प्रसन्न रहना चाहता हूँ। लेकिन,पल में ही क्रुद्ध होकर मैं ऐसा बर्ताव करता हूँ कि अपनेलिए ही मैं पराया बन जाता हूँ। नीलिमा मेरा सब कुछ है। लेकिन पता नहीं क्यों मैं उसे तंग करता रहता हूं?
यह मैं जान-बूझकर नहीं करता । जब नीलिमा इस हद तक आई तो मैं सह नहीं पाता। मेरे मित्र ने मुझे एक काउनस्लिंग सेंटर में ले गया। वहां मैं ने सारी घटनाएं डॉक्टर से बतायीं । उन्होंने ढेर सारे प्रश्न किए। मेरे जवाबों से उन्होंने यह कड़वा सत्य बता दिया कि मैं द्विमुखी व्यक्तित्ववाला आदमी हूँ I
वाकई मैं उसे तंग नहीं करना चाहता। मगर डॉक्टर, पता नहीं बातें करते-करते उसकी खुशी देखने पर उसे एक न एक कहकर ऐसा ही परेशान बनाता रहता। लेकिन बात के बढ़ते-बढ़ते मैं उस हद तक पहुंच जाता, उसका होश उड़ने की स्थिति तक आ जाता ।
ऐसी घटनाएं एक नहीं, दो नहीं, अनेकानेक बार हुईं। कुछ दिनों बाद सब ठीक हो जाता। मुझे अब वह पुरानी नीलिमा चाहिए जिसने मेरे लिए सब कुछ न्योछावर किए,

बहुत त्याग किए। मीठी-मीठी वाणी में वह बोलती थी…लेकिन आज …उसकी हालत….। जीना भी मुझे दूभर लग रहा है।
प्लीज डॉक्टर ……अब तो जरूर कुछ न कुछ कीजिए न । प्लीज डॉक्टर उसका उचित इलाज…… ।
रोहन की बातें सुनने पर असल में मैं असमंजस में पड़ गई। खुद को पहचान कर वह यहाँ आया है। देखूँ,कहां तक वह सफल हो जावे !
जाकर नीलिमा के डॉक्टर से बातें कीं । कलेजे को टूक-टूक करनेवाली बातें थीं।
नीलिमा को अस्पताल में लाते वक्त रोहन और कुछ मित्र रहे। उसकी हालत इतनी बुरी थी कि वह बिल्कुल बातें ही नहीं कर पाती थी। जडवत् शरीर को काश्युवालिटी में लाए। डॉक्टरों एवं नर्सों के भरसक प्रयत्न करने पर भी होश नहीं आया। चेहरे का एक भाग टेढा हो रहा था। यह देखकर स्ट्रॉक की संभावना भांपकर डॉक्टर ने जल्दी ही इन्जक्शन लगा दियाl बहुत सारी कोशिशें करने पर भी कोई प्रतिक्रिया उसमें नहीं रही । अंत में नर्स ने रुई में कुछ तीक्ष्ण गंधवाली दवा उसके नाक पर लगा दी। जल्दी ही आंखें खोली।
डॉक्टर ने रोहन से ऐसा बेहोश पड़ने का कारण पूछा? मित्रों ने कहा-पता नहीं, ऑफिस में बेहोश हो गई ।
डॉक्टर ने कहा- यह या तो अभिनय है, नहीं तो कोई मानसिक उलझन? क्या ऐसी कुछ घटनाएँ…..? रोहन ने कहा-नहीं बिल्कुल नहीं ।बिना आराम से काम करती रहती। शायद यही…… ।
डॉक्टरों ने स्कैन वगैरह सब कुछ करवा दिया। लेकिन ..कहने का कुछ भी नहीं।
डॉक्टर, उसकी इस हालत के पीछे मैं ही हूँ, अभी तक मैंने किसी से यह बात नहीं की थी ।
उसे ऐ सी यू में एडमिट किया। उसने डॉक्टरों से बातें की। लेकिन अगले दिन सवेरे डॉक्टर ने मुझे बुलाया और नीलिमा की हालत के बारे में बताया । इंजेक्शन गलती से लिया है। मन की हालत सही सलामत मालूम होती तो डॉक्टर उसी के अनुसार इलाज कर देते। डाक्टरों ने मुझसे पूछा-आपने हमसे बातें क्यों छुपा कर रखीं? असल में वह नहीं आप ही सच्चा अभिनेता निकले हैं अब। कितने मासूम आदमी जैसे हमारे सामने आप खड़े थे। हमने कितनी बार पूछा कि क्या-क्या हुआ करके। आप ने तो अनजान-सा बर्ताव किया। आपकी बात करने के ढंग से भी कोई विश्वास नहीं कर

सकता। देख अब बात सीरियस बन गई है। गलती से दिए इंजेक्शन एवं इलाज के कारण उसका निचला धड़ तो सुन्न पड़ गया है। इतने में भी वह तुम्हारे बारे में कुछ भी नहीं कहती।
आप किस काउंसलर के पास गए थे वह मेरा मित्र था। कल रात यहाँ आकर नीलिमा से बहुत देर तक बातें कीं । प्रारंभ में आप के खिलाफ उसने कुछ नही बताया। लेकिन धीरे-धीरे अर्ध-सुषुप्ति में उसने ऐसी बहुत सारी घटनाओं का जिक्र किया था। वह पहले ही ठीक-ठाक जानती थी कि आप साइको है। द्वि-व्यक्तित्ववाले आदमी भी। इसीलिए इतने सारे डांट-फटकार होने के बाद भी वह सब कुछ सहकर आपसे एडजस्ट करने की कोशिश करती। उसने कभी भी आपसे नहीं बताया कि सालों पहले आप दोनों से बातचीत किए उसका पारिवारिक मित्र डॉक्टर ने उसे यह उपदेश दिया कि देख रोहन साइको है ।यदि उसके साथ रहे तो आगे बहुत सारी बुरी बातों को झेलना पड़ेगा । Better you avoid him and leave peacefully। उसने आपसे इतना प्यार किया था कि अब तक उसने यह रहस्य आपसे नहीं बताया। उसने यूँ सोचा कि यह सत्य जानने पर आपका दिल दुखेगा।
लेकिन प्रेम एवं प्रेमी दोनों अंधे हैं। उसी अंधापन ने अभी आप दोनों को इस हद तक पहुंचाया। एक तो अस्पताल बिस्तर पर अपने प्रेमी की मधुर बातें याद कर-करके ऐसा ही पड़ी है और दूसरा तो उसे इस हालत में देखने में असमर्थ होकर इधर-उधर बिलख- बिलखकर बड़बड़ाता चलता रहता है।
मैंने सोचा क्या ऐसा भी प्रेम है! इतना प्रेम इन दोनों के बीच में था तो ऐसा क्यों हुआ?
रोहन एवं नीलिमा ऐसे कितने दिन?.अपने हाथ की कलम नीचे रखने पर डॉ सहीरा के मन में केवल यही प्रार्थना रही कि हे खुदा, जल्दी ही उन दोनों की रक्षा कर दें…………।


डॉ शीला गौरभि
सह आचार्या हिन्दी
यूनिवर्सिटी कॉलेज
तिरुवनन्तपुरम, केरल

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free