कथालेख / अंक – 02 / फरवरी, 2023

शीर्षक – पाश

बन के पाश बांध लो मुझे
हां मैं चंचल हूं साध लो मुझे।

शोख हूं, रंग हूं , झनकार हूं
अल्हड़ , नाज़ुक अलंकार हूं
बन के डिबिया ढांप लो मुझे
हां मैं चंचल हूं साध लो मुझे ।

गीत हूं , ग़ज़ल हूं , संगीत हूं ,राग हूं
बनके आवाज सुर में ढाल लो मुझे
हां मैं चंचल हूं साध लो मुझे।

खुशबू हूं , झोंका हूं , एक आवेग हूं
बनके शीशी , डोर या बाहों में थाम लो मुझे
हां मैं चंचल हूं साध लो मुझे।

हकीकत हूं सपना हूं , एक खयाल हूं
देख लो, पहचान लो, जान लो मुझे
हां मैं चंचल हूं साध लो मुझे।

रुचि ‘अग्निरेखा’
हल्द्वानी, उत्तराखंड

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free