नया साल
नई उल्लास, नई आस, ये जन जन के मन को भाया है।
वो पुरानी तारीखों वाला ही फिर से नया साल आया है।
किसी के घर में नमकीन बनी तो
किसी के घर सजी मिठाई।
जाने पहचाने लोग आपस में
दे रहे हैं ढे़रो बधाई।
देख ये बहुत सारे पकवान बच्चों का मन फूला नही समाया है।
वो पुरानी तारीखों वाला ही फिर से नया साल आया है।
कोई छोड़ेगा आदत बुरी
कोई बनायेगा सपना नया।
वादा करेगा अपने आप से
मनायेगा साल नया।
नया जोश, नई उमंगें देखो यह खुशियों की सौगात लाया है।
वो पुरानी तारीखों वाला ही फिर से नया साल आया है।
रब से करते हैं सब मिलकर हम
यही ही फरियाद।
कोई ना पीछे छुट्टे सब की पुरी हो
अपनी अपनी मुराद।
ये जीवन मे नये रंग भरने नया साल सपनों के पंख लाया है।
वो पुरानी तारीखों वाला ही फिर से नया साल आया है।
©अग्यार ‘विश्नोई’
राजस्थान